मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि तीसरी लहर के लिए की जा रही तैयारियां

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से पांच अस्पतालों में आक्सीजन जेनरेशन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण एवं एक आक्सीजन प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए आइसीयू, वेंटिलेटर और आक्सीजन बेड की संख्या में काफी वृद्घि की गई है।
शनिवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित र्केप कार्यालय से जिला अस्पताल, बागेश्वर, जिला अस्पताल चंपावत, जिला अस्पताल पिथौरागढ़, हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट एवं कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून के आक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। इन पांचों प्लांट से प्रतिदिन 4़76 मीट्रिक टन आक्सीजन का उत्पादन होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की मदद से 600 लीटर प्रति मिनट के आक्सीजन जेनरेशन प्लांट का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर तक कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग सेाषिकेश और हल्द्वानी में 500-500 बेड के अस्पताल बनाए गए हैंं। इनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें बच्चों के वार्ड के सामने उनके माता-पिता के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सीएचसी स्तर तक आक्सीजन प्लांट भी लगाए जा रहे हैं। राज्य में अभी 17 आक्सीजन प्लांट हैं और 17 की स्थापना का कार्य चल रहा है। अन्य 11 आक्सीजन प्लांट को भी भारत सरकार से स्वीति मिल चुकी है। राज्य के अस्पतालों में 5675 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर तथा 14349 आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। 2494 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर और 6231 आक्सीजन सिलिंडर जल्द राज्य को मिलने वाले हैं।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से सुधार लाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने आम जन से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील भी की। बैठक में बागेश्वर विधायक, चंदन राम दास, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डा़ पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डा़ तृप्ति बहुगुणा व संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, सीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *