मुख्यमंत्री योगी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में होगा एसटीपीआई सेंटर का उद्घाटन, यूपी के डिजिटल भविष्य को मिलेगी रफ्तार

Spread the love

लखनऊ , उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्किलिंग को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के 71वें सेंटर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज गोरखपुर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के 71वें सेंटर का उद्घाटन होगा। यह उत्तर प्रदेश के डिजिटल और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पड़ाव है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, स्टार्टअप्स, आईटी कंपनियों और इनोवेटर्स को सहयोग देने के उद्देश्य से तैयार की गई यह आधुनिक सुविधा, विकास, नवाचार और रोजगार के अवसरों को गति प्रदान करेगी। मैं भारत के डिजिटल भविष्य को आकार देने वाले इनोवेटर्स और पार्टनर्स के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। यह पहल उत्तर प्रदेश को टेक्नोलॉजी और निवेश का एक प्रमुख केंद्र बनाने के हमारे विजन को दर्शाती है।
जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के सहयोग से गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर-7 में 3.5 एकड़ जमीन पर 20 करोड़ रुपए की लागत से यह आईटी पार्क बनाया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ़ इंडिया की ओर से स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य इस क्षेत्र में आईटी-आधारित विकास को बढ़ावा देना है।
राज्य सरकार का कहना है कि आईटी पार्क से पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में तकनीकी विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
सरकार के आधिकारिक एक्स अकाउंट गवर्नमेंट ऑफ यूपी से किए गए पोस्ट में लिखा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप ईकोसिस्टम के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रदेश में एमएसएमई, स्टार्ट-अप्स और आईटी कंपनियों को सशक्त मंच प्रदान कर डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति दी जा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में निर्मित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया जाएगा। किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *