दिव्यांगों तक उनका हक तत्परता से पहुंचे-प्रमुख सीता

Spread the love

नई टिहरी। थत्यूड़ के लंढोर कम्युनिटी अस्पताल के रिसोर्स सेंटर ढाणा में संवेदना प्रोजेक्ट के आयोजित वार्षिक उत्सव समारोह में ब्लाक प्रमुख जौनपुर सीता रावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रमुख सीता ने कहा कि स्वास्थ्य एजुकेशन और आजीविका समाज के लिए अहम है। इसे खासकर दिव्यांगों तक पहुंचाने का काम तत्परता से हो। इस अवसर पर वार्षिक समारोह कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार ने प्रोजेक्ट की समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संवेदना प्रोजेक्ट के तहत स्वास्थ्य, एजुकेशन, आजीविका, समाजीकरण, सीवीआर, मैट्रीकरा में किए जाने वाली गतिविधियों को विस्तृत रूप से समझाया। इसके साथ ही प्रोजेक्ट के तहत दिव्यांग बच्चों को ट्रैक सूट एवं सर्टिफिकेट का वितरण अतिथियों के हाथों करवाया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि समाज में दिव्यांगों को बराबरी का हिस्सा देने में प्रोजेक्ट के तहत कार्य किए जाने चाहिए। इसका लाभ हर हाल में दिव्यांगों को मिले। कार्यक्रम में प्रधान बबीता सजवान, पिंकी असवाल, सीमा देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार, विक्रम चौहान, राम सिंह भंडारी, नील बहादुर थापा, संवेदना प्रोजेक्ट से ब्राइट लुईक, गंगेश्वर डालिया, वीरू थापा, विजय रतूड़ी, नरेश रतूड़ी, जसपाल भंडारी, मुनीम दास, एस्थर, मुक्ता, रतना, वीरेंद्र गौड़, जयेन्द्र नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील थपलियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *