श्रीनगर गढ़वाल : प्रदेश सरकार द्वारा गत गुरुवार को अधिसूचना जारी कर ग्राम प्रधानों और ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है। सरकार के फैसले पर निर्वतमान ब्लॉक प्रमुखों और पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज, गढ़वाल सासंद अनील बलूनी और विधायक विनोद कंडारी का आभार व्यक्त किया है। खुशी व्यक्त करने वालों में प्रधान संगठन कीर्तिनगर के निर्वतमान अध्यक्ष सुनय कुकशाल, वासुदेव भट्ट, मिनाक्षी पुण्डीर, रीतु देवी, धन सिंह रावत, राजीव जोशी, प्रीति गोदियाल, शिवानी नेगी, बीरबल चौहान, सरिता शाह निशा, दीपिका डालिया, यशोदा देवी, रश्मि देवी आदि ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। (एजेंसी)