रुड़की : देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने बुधवार को रुड़की में बाल विकास विभाग की महिला सुपरवाइजर राखी सैनी को रंगेहाथों 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राखी सैनी बाल विकास अधिकारी कार्यालय रुड़की द्वितीय में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि आंगनबाड़ी सहायिका सपना कश्यप से प्रमोशन के बदले रिश्वत की मांग कर रही थी। सपना ने इसकी शिकायत देहरादून विजिलेंस से की थी। विजिलेंस की टीम ने मामले का संज्ञान लेकर जाल बिछाया। बुधवार को राखी सैनी को शिकायतकर्ता सपना से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते पहले से घात लगाकर बैठी विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। (एजेंसी)