शारदा नदी में डूबने से बच्चे की मौत

Spread the love

चम्पावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर से है। जहां एक 12 वर्ष का बच्चा शारदा नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जल पुलिस ने बच्चे के शव को घाट के पास से ही बरामद किया है। बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर की नई बस्ती कालोनी निवासी आयर्न विश्वकर्मा(12 वर्ष) पुत्र पोतीराम विश्वकर्मा शारदा नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह पानी मे डूब गया। परिजनों ने बताया कि उसे मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका जताई जा रही है कि पानी में मिर्गी का दौरा आने से उसकी मौत हुई होगी। क्योंकि वह उस जगह पर डूबा है जहां पानी डूबने लायक नहीं था। वह कक्षा 5 का छात्र था। बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *