विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में नौ विकासखंडों के 250 से अधिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। बुधवार को राइंका कीर्तिनगर में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि छात्रों को अपने अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित करनी होगी। जो भावी अनुसंधान के लिए अति आवश्यक है। कहा कि आज का युग विज्ञान का है और विज्ञान को टेक्नोलॉजी की जननी माना जाता है। उससे भी आगे कुछ है तो वह है जिज्ञासा। जिज्ञासा से ही इनोवेशन होते हैं। अनुसंधान होते हैं। विज्ञान के बलबूते ही आज भारत नई-नई चुनौतियों को पूर्ण करने में लगा है। इस मौके पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाये गयी विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर छात्रों के वैज्ञानिक सोच उत्पन्न कर बनाये गये प्रोजेक्टों को सराहा गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर एसके पुरोहित, राइंका कीर्तिनगर के प्रधानाचार्य वाईएस नेगी, मीना सेमवाल, डा. विजय मोहन गैरोला, दिलबर रावत, नरेंद्र तिवाड़ी, शिव प्रसाद भट्ट, राजेश सेमवाल, महेंद्र कैठेत, संजय बिष्ट सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *