जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर

Spread the love

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों ने सैकड़ों की संख्या में प्रतिभाग किया। राइंका अल्मोड़ा में विज्ञान प्रदर्शनी एवं जीजीआईसी अल्मोड़ा में विज्ञान ड्रामा हुआ। जनपद स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव 18 से 20 नवंबर तक राइंका रुड़की हरिद्वार में किया जा रहा है। राइंका अल्मोड़ा में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न विकासखंडों से विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान ड्रामा के अंतर्गत लगभग 300 बाल वैज्ञानिक अपने प्रदर्शों का प्रदर्शन किया गया। इस वर्ष एनएसईआरटी द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मुख्य विषय ‘समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ रखा गया है। जिसके अंतर्गत 05 उप विषय स्वास्थ्य, पर्यावरण के लिए जीवनशैली, षि, संचार एवं परिवहन, संगणात्मक चिंतन के अन्तर्गत ब्लक स्तर पर जूनियर तथा सीनियर वर्ग प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग किया गया। विज्ञान ड्रामा के अंतर्गत मुख्य विषय ‘मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ रखा गया। जिसमें विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव जीएस बोरा, उत्तराखंड शासन थे। उन्होंने समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त छात्र-छात्राएं अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं। संयोजक प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट तथा प्रधानाचार्य राइंका स्यालीधार यूसी पाण्डेय द्वारा भी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन 18-20 नवम्बर, 2023 तक राइंका रुड़की हरिद्वार में किया जा रहा है। जिसमें जनपद स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी एवं विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान प्राप्त टीम द्वारा अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *