बच्चे देश के भाग्य विधातारू कल्याण सिंह रावत

Spread the love

चमोली। बच्चे देश के भाग्य विधाता है,यह बात पद्मश्री से सम्मानित मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत ने आके जेएसएनएसएन मेमोरियल इंका के प्रतिभा सम्मान समारोह में रामलीला मैदान गैरसैंण में कही। पद्मश्री रावत ने कहा कि छात्र छात्राओं को पढाई के साथ ही पयार्वरण संरक्षण के क्षेत्र में भी काम करते रहना चाहिए। क्योंकि दिन प्रतिदिन पृथ्वी का पर्यावरण नष्ट हो रहा है जो भविष्य की पीढी के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने इस अवसर पर इंटर बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 25वें स्थान पर रहे दीपक नेगी के सथ ही सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व विधायक एसएस नेगी ने कहा कि वर्ष 2020 में हंस फांउडेशन ने विद्यालय को गोद लिया जोकि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इसमें संस्था द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं छात्रों को निशुल्क प्रदान की जाती हैं। विद्यालय प्रधानाचार्या ममता नेगी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी पेश की गई। सम्मान समारोह कार्यक्रम में बीईओ एमएस नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य डीएस नेगी व सामाजिक कार्यकर्ता भुवन नौटियाल विशिष्ठ अतिथि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में एचसीसी के शिक्षा प्रमुख मुकेश जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत, प्रमुख शशि सोरियाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा पंवार, सभासद राजेन्द्र शाह सहित कई अभिभावक मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *