थल विद्या मंदिर में बच्चों ने बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया

Spread the love

पिथौरागढ़। थल के सरस्वती हाइस्कूल विद्या मंदिर में आज स्कूल प्रबंधन,छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने बसंत ऋतु के आगमन के उपलक्ष्य में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया। सरस्वती पूजन और प्रसाद वितरण के बाद बच्चों ने बसंतोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और ऋतुओं के राजा बसंत ऋतु की महत्ता पर सभी बच्चों ने मंच पर इसका उल्लेख बताया।इस मौके पर सरकार की ओर से हाइस्कूल में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले छः भावेश भैसोड़ा,तुषार जोशी,भूपेंद्र सिंह देऊपा,दीपिका,रिद्धिमा भैसोड़ा,भावना पाठक को कमला नेहरू पुरस्कार स्वरूप एक हजार की धनराशि दी गई। विद्या भारती की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए। आरएसएस के जिला सह संघचालक त्रिभुवन सिंह भैसोड़ा अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गगन सिंह,स्कूल सह प्रबंधक अर्जुन सिंह रावत,उन्नति सहकारी स्वायत्त संगठन के अध्यक्ष मदन उपाध्याय,मनोहर सिंह सत्याल,प्रमोद उपाध्याय,दीपा जोशी,सीमा बिष्ट,आचार्य कौशल्या भैंसोड़ा,कंचन उपाध्याय,राजेश सिंह बोरा,भूमिका गिरी,निर्मला देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *