होली के गीतों पर झूमें बच्चे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : होली पर्व पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बल्ली में एमिनेंट एक्सपर्ट एवं रंगोत्सव कार्यक्रम हुआ।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी (सेनि) प्रदीप सिंह रावत व मुकेश बहुगुणा ने किया। प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने विद्यार्थियों को होली के महत्व के बारे में बताया। कहा कि होली हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ त्योहार है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि जीवन में सफलता के लिए सही दिशा में कार्य करना आवश्यक है। इस दौरान विद्यार्थियों ने मत मारो मोहन लाल पिचकारी.., हर-हर पीपल पात…, जय देवी अंबे भवानी.. सहित होली के अन्य गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पीटीए संरक्षक जगदीश प्रसाद बेबनी, सुषमा रावत, सुभा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *