बच्चों ने पी पोलियों की खुराक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: जिले में रविवार को 815 बूथों पर 0से 5वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिला चिकित्सालय पौड़ी में विधायक राजकुमार पोरी द्वारा प्लस पोलियो का शुभारंभ किया गया।पौड़ी की विषम भौगोलिक परिस्थिति व पर्वतीय क्षेत्र को देखते हुए उत्तराखंड के केवल पौड़ी जिले में इस कार्यक्रम को विशेष रूप से चलाया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश कुंवर ने बताया कि जिले के दुर्गम और फैले हुये क्षेत्रफल को देखते हुये विभाग को इस प्रकार के विशेष अभियान की आवश्यकता प्रतीत हुई। जिससे जिले के बच्चों में कोई भी बच्चा किसी भी तरह से पोलियो की खुराक से वंचित ना रहे व बच्चों को शत प्रतिशत पोलियो की दवा पिलायी जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान में जिले के 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। कहा कि जिले में 815 स्थाई बूथ, 26 ट्रांजिट बूथ के साथ ही 24 मोबाइल टीमें बनायी गई हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक पीने से वंचित रहने वाले बच्चों को 29 व 30 मई को विभिन्न टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी जबकि लक्ष्मणझूला व कोटद्वार में पोलियो अभियान 1 सप्ताह तक चलाया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डा.प्रवीन कुमार, डा.पंकज जुयाल, सुशील कुमार, नरेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *