बच्चों को खिलाई एनीमिया से बचाव की दवा

Spread the love

जयनत प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत में 162 छात्र-छात्राओं को एनीमिया से बचाव हेतु आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां खिलाई गयी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किया गया, जिसका लक्ष्य महिलाओं, बच्चों और किशोरों में एनीमिया को कम करना है। एनीमिया मुख्य तौर पर तब होता है जब खून में हीमोग्लोबिन या लाल रक्त कोशिकाएं पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाती या जल्दी नष्ट हो जाती हैं। इसका कारण शरीर में आयरन की कमी, फोलिक एसिड या विटामिन बी 12 की कमी, कृमि संक्रमण, पोषण आहार की कमी और आनुवंशिक बीमारियां थैलीसीमिया व सिकल सेल हैं। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यालय के 162 छात्र-छात्राओं को आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट देने में यूथ एवं ईको क्लब और एन.एस.एस. के स्वयं सेवकों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *