जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : निंबूचौड़ स्थित क्रेडल प्ले पब्लिक स्कूल में विज्ञान दिवस के अवसर पर वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राइवेट स्कूल वैलफेयर के अध्यक्ष अजयपाल सिंह रावत, विद्यालय की प्रबंधक रेणुंका गुसांई, सुनीता कोटनाला व बलवीर सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने विज्ञान, पर्यावरण, शिल्पकला व रोबोटिक्स सहित विभिन प्रकार के क्रियाशील मॉडलों को प्रस्तुत किया। प्राथमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले खतरों व उनके उपायों को चित्रों के माध्यम से बहुत सुंदर ढंग से समझाया गया। विद्यालय की प्रबंधक रेणुका गुसांई ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी का मुख्य उदेश्य बच्चों में तार्किक सोच शोध की प्रवृत्ति को बढावा देना है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाउंनी, राजस्थानी, पंजाबी सहित विभिन्न लोक गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी दी गई। इस मौके पर लता बिष्ट, राजीव गुसांई, गणेश ध्यानी, केके कुकरेती मौजूद रहे।