श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाबी भाषा, गुरुमुखी वाणी और पंजाब की सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि तहसीलदार डॉ. प्रदीप कंडारी ने कहा कि ऐसे कैंप बच्चों की रचनात्मकता और कला कौशल को निखारते हैं। उन्होंने भारतीय वायु सेना में अपने अनुभव साझा कर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक कमलेश सिंह जोशी ने बताया कि शिविर की अवधि तीन दिन और बढ़ा दी गई है, जिसमें पर्यावरण आधारित गतिविधियां होंगी। बच्चों ने पंजाबी संस्कृति को करीब से जाना। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मैठाणी, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत सिंह नेगी, शिक्षक संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह कठैत, व्यापार संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश बधानी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन डॉ. प्रदीप अण्थवाल, राजेश सेमवाल, संजय पाल बिष्ट आदि मौजूद थे। (एजेंसी)