बच्चों ने बनाई मनमोहक पेंटिंग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उपवा की ओर से पौड़ी पुलिस कर्मियों के परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मनमोहक पेंटिंग बनाई।
मंगलवार को महिला उपनिरीक्षक टीना रावत के नेतृत्व में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उपनिरीक्षक ने बताया कि वर्तमान में बच्चों के स्कूलों में गर्मियों के अवकाश चल रहे हैं। ऐसे में बच्चें घर पर रहकर अपने ज्ञान को बढ़ा सकें उनके लिए पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच से 18 वर्ष के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कहा कि उपवा का मुख्य उद्देश्य बच्चों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए समय-समय पर कई कार्यक्रम भी आयोजन किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *