बच्चों को अवश्य पिलाएं पोलियों की खुराक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार व बेस चिकित्सालय कोटद्वार के तत्वावधान में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों की लकड़ी पड़ाव में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें जनता से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने की अपील की गई।
गाड़ीघाट स्थित जेपी इंटर कॉलेज में आयोजित उक्त रैली का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पोलियो खुराक पिलाने की अपील की। रैली झुलाबस्ती, स्टेडियम, लकड़ी पड़ाव, प्रजापतिनगर, काशीरामपुर तल्ला होते हुए वापस जेपी इण्टर कॉलेज में समाप्त हुई। इस अवसर पर वाईपी गिलरा ने अपने विचार वक्त किए। रैली में नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय व जेपी इण्टर कॉलेज के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को बिस्कुट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, सचिव प्रतिभा गुप्ता, पल्स पोलियो प्रभारी गोपाल बंसल, वाईपी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी, डीपी सिंह, सुभाष बहुगुणा, मुन्नी रावत, केसी कुकरेती, विवेक कुकरेती, पूनम नेगी, चन्द्रमोहन सिंह नेगी, सुषमा गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *