एआई का सही इस्तेमाल करें बच्चे

Spread the love

रुद्रप्रयाग : पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा के वार्षिकोत्सव का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसमें आगे बढ़ने के लिए मेहनत करें। उन्होंने बच्चों को एआई के दौर में उसका सही इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय में कंप्यूटर चेयर उपलब्ध करवाई और सजा-सज्जा व साउंड सिस्टम के लिए दो लाख की धनराशि देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य डी.एस भंडारी ने बताया कि विद्यालय में 30 लाख की लागत से साइंस लैब व 10 लाख की लागत से मंच निर्माण और प्रार्थना स्थल पर टाइल्स लगाने का काम पूरा हो चुका है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेन्द्र बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन सिंह, सरला, भूपेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *