खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : निंबूचौड़ स्थित क्रेडिल पब्लि स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 3 के छोटे बच्चों ने डंबल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
खेल सप्ताह का शुभारंभ विद्यालय की प्रंबधक रेणुका गुसांई व सेवानिवृत्त कर्नल बीएस गुसांई, अधिवक्ता राजीव गुसांई, अशोक वर्मा व रमन सिंह व प्रंशात नेगी ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम प्ले ग्रुप व नर्सरी की डंबल रेस प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें रितेष सिंह, अवनि रावत, आदर्श एवं आरुषि ने प्रथम, कार्तिक, अर्पिता, आदित्य सिंह, देवांश व वेदांश, अन्वी, स्पर्श रावत, अवनि रावत तृतीय रहे। कक्षा एलकेजी के अंशिका, अथर्व कुकरेती, पूर्वी, अथर्व बिष्ट, अक्षित कुमार प्रथम, काव्या कुकरेती, अदवीत, देवांशी, विनीत, सिया रावत द्वितीय व लक्षिका, यश रावत, अक्षित नेगी, श्रियांश नेगी, अंशिका रावत तृतीय रहे। कक्षा यूकेजी की खेल प्रतियोगिता में अलीशा, ऋतिक रावत, दिव्यांशी कला, रियांश नेगी प्रथम, प्राची चौहान, सारांश नेगी, स्तुति ध्यानी, आरिन चंद द्वितीय व स्नेहा बिष्ट, हर्षदीप, अनन्या, आरव रावत तृतीय रहे। कक्षा 1 की खेल प्रतियोगिता में रिया रावत, नीरव, अंशु कुमार, रक्षित नौडियाल, रियांश, काव्यांशी प्रथम, राहुल, अनुष्का, अंशुल रावत, मयंक बिष्ट, मोहिनी, श्रद्धा वर्मा द्वितीय, अपराजिता, सार्थक सिंह, आरव, अथर्व थपलियाल, अंश नेगी, शिवंशी वर्मा तृतीय रहे। कक्षा 2 की खेल प्रतियोगिता में आइशा, प्रियम, सृष्टि, इशिका प्रथम, अंशिका ध्यानी, इशिता, शिवांश सिंह, हर्षिता द्वितीय, आरवी नेगी, रूही नेगी, शिवांश वर्मा, वंश शाह तृतीय रहे। कक्षा 3 की खेल प्रतियोगिता में आयुषी नेगी, अवनि रावत, श्रियांश वर्मा प्रथम, अन्वी भंडारी, अयांश सजवाण, परिनिका रावत द्वितीय, अक्षित कुकरेती, नैन्सी चौहान, वंशिका तृतीय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *