बच्चों ने किया कार्बेट नेशनल पार्क का भ्रमण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : समग्र शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एकदिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कार्बेट नेशनल पार्क, रेलवे स्टेशन व सिद्धबली मंदिर का भ्रमण किया।
शैक्षिक भ्रमण दल को प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी उमाकांत कुकरेती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सूरज रावत व समन्वयक रीना रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैक्षिक भ्रमण दल में प्रखंड दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल व रिखणीखाल के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में सर्वप्रथम बच्चे रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पर उन्होंने रेलवे से संबधित जानकारी प्राप्त की। रेलवे पुलिस बल की रजनी नौटियाल के साथ ही स्टेशन मास्टर ने बच्चों को रेलवे से संबधित जानकारी साझा की। इसके बाद बच्चों ने चर्च का भ्रमण कर संबधित जानकारियां प्राप्त की। शैक्षिक भ्रमण दल ने सिद्धबली मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। त्पश्चात शैक्षिक भ्रमण दल पाखरो पहुंचा और जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। कालागढ़ टाइगर रिजर्व फारेस्ट वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी तरूण एस. ने बच्चों को संरक्षित वनों व जंगली जानवरों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। इस मौके पर सामाजिक संस्था एक्शन फार ह्यूमन एक्सीलेंस एंड डेवलपमेंट की तरफ से मनोवैज्ञानिक परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में डा. धीरेंद्र कुमार ने दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों को मानसिक तनाव प्रबंधन व सामाजिक कौशल विकसित करने के गुर सिखाए। इस मौके पर विक्रम सिंह रावत, प्रमोद कुमार चौधरी, गीता सिंह, सुधीर अग्रवाल, पुष्पा रावत, भावना राणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *