बच्चों ने देखी देश के विद्युतीकरण पर लघु फिल्म

Spread the love

नैनीताल। पालिका हल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उज्ज्वल भारत उज्वल भविष्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा ऊर्जा निगम गांव-गांव बिजली पहुंचा रहा है। इसके लिए विधयाक निधि से पैसा दिया जाएगा। डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा प्रदेश ने ऊर्जा के क्षेत्र में काफी तेजी से प्रगति की है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता निखिल गर्खाल ने कहा पीएम मोदी की ओर से चलाई योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना व लाभान्वित लोगों को सम्मानित करना था। इस दौरान बच्चों को लघु फिल्म दिखाकर विद्युतीकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, कमलेश कैड़ा, प्रमुख ड़ हरीश बिष्ट, एसडीओ मनोज तिवारी, नोडल अधिकारी अभिषेक शर्मा, अधीक्षण अभियंता नवीन चन्द्र मिश्रा, ईओ संजय कुमार, पुष्कर जोशी, शिवांशु जोशी, मीना बिष्ट, भावना मेहरा, बालम मेहरा, उमा पढालनी, त्रिवेंद्र साह, पवन भाकुनी, कुंदन चिलवाल, कंचन साह, आशा, नंद किशोर पांडे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *