बच्चों को सेना में भर्ती के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय वायुसेना चयन केंद्र, वायु सेना मुख्यालय दिल्ली की ओर से विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होने के गुर भी सिखाए गए।
दिल्ली से पहुंचे सार्जेट बीएम उपाध्याय, राकेश कुमार सारण ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रयास करना चाहिए। सेना से जुड़कर हम देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अग्निवीर योजना के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि अग्निवीर में सेवा के बाद भी यदि चयन नहीं हो पाता तो विभिन्न सरकारी विभागों में युवकों को आरक्षण दिया जाता है। उन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक मानकों जैसे कि शारीरिक मापदंड और शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया। साथ ही भर्ती के बाद मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र, शिक्षक पदमेश बुड़ाकोटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *