बच्चों को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सेंट जोसफ कांवेट स्कूल पदमपुर सुखरौ में अभिभावक अध्यापक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों व सदस्यों ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बैठक की अध्यक्षता फादर जार्ज व संचालन शीतल कोटनाला ने किया। बैठक में ग्राम शिक्षा समिति के पर्व अध्यक्ष मनोज सिंह रावत ने कहा कि स्कूल प्रबंधन को खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। बैठक में अभिभावक अध्यापक एसोशिएसन के गठन पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अपने बेहतर भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर मस्तु भंडारी, शहनाज शम्शी, सुनीता देवी, अंजलि रावत, कल्पना रावत, सीमा भंडारी, जीवन सिंह टेक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *