बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

Spread the love

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से कोटद्वार में जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता की सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज दुगड्डा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रेक्षागृह में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद अनिल बलूनी ने किया। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कहा कि संस्कृत भाषा सिर्फ भाषा नहीं बल्कि संस्कृति व संस्कारों का समागम है। कहा कि केंद्र संस्कृत के उत्थान को लगातार प्रयासरत है। कहा कि जब संस्कृत आगे बढ़ेगी, तभी देश विश्व गुरू बनने की राह में आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान पहुंचे सांसद अनिल बलूनी ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ही बच्चों को बड़े मंच तक पहुंचाती हैं। उन्होंने बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रचार-प्रसार के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के संयोजक रोशन गौड़ ने कहा कि जनपदस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के लिए संस्कृत समूह नृत्य, श्लोक, समूह गान, वाद-विवाद सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रथम दिवस के सामूहिक नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कालेज दुगड्डा प्रथम, राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार द्वितीय व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटडीसैंण तृतीय स्थान पर रहा। आशुभाषण में संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी के छात्र सुमित, स्प्रिंग डेल प्राइवेट स्कूल शिब्बूनगर की छात्रा खुशी रावत व ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय के छात्र धैर्य खुगशाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत, महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डा. जगदंबा प्रसाद ध्यानी, डा. रमाकांत कुकरेती, सुनील रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *