कोरोना को हराने के लिए बच्चों का कराएं टीकाकरण : मुख्य चिकित्साधिकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार से जनपद में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चे जो अपने विद्यालय में टीकाकरण के लिए उपस्थित नहीं हो सकते हैं, उनके लिए जीआईसी पौड़ी में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि शिक्षा विभाग के सहयोग से जनपद में विभिन्न विद्यालयों में टीकाकरण कार्यक्रम जारी है। उन्होंने अभिभावकों से कोरोना से बचाव के लिए विभाग द्वारा लगाये गये टीकाकरण शिविरों में अपने बच्चों का टीकाकरण करवाने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *