बच्चों की प्रतुति ने मोहा दर्शकों का मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी: नगर पंचायत सतपुली के सेंटपॉल कान्वेंट स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यकमों की शानदार प्रस्तुति दी।
रविवार को आयोजित स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ कॉन्वेंट स्कूल के अध्यक्ष डा. विंसेंट नेलाई प्रामबिल, प्रबंधक फादर सेबस्टीन और प्रधानाचार्य सीबा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नन्हे मुन्हे छात्र-छात्राओं ने टुकुर टुकुर, बम बम बोले और उत्तराखंडी लोक संस्कृति, पंजाबी, गुजराती आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भारत के विभिन्न संस्कृति की छटा बिखेरी। कार्यक्रम में स्कूल में आयोजित हुई विभिन्न एक्टिविटी व कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य जेसिंता, सुचिता, सोनी शर्मा, सोनम आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *