वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें पूरी गंभीरता के साथ अपने जीवन को बेहतर रूप देना चाहिए। कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने वालों को सफलता अवश्य मिलती है। वक्ताओं ने बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्यता को भी आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। इस दौरान बच्चों ने गढ़वाली-कुमाऊंनी व हिंदी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकांकी नाटक दीप दान ने भी दर्शकों को खूब लुभाया। कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रेमा खंतवाल, गोदांबरी नेगी, शिव प्रसाद कुकरेती, विपुल उनियाल, भूषण रावत, गजेंद्र धस्माना, राजेंद्र जजेड़ी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मधुमिता जखमोला, अंजलि केष्टवाल व संगीता बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *