वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बल्ली का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रेनू बिष्ट व प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पुरातन विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। कहा कि विद्यालय में बिताए दिन आज भी उन्हें याद आते हैं। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने गढ़वाली-कुमाऊंनी व हिंदी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों ने बीहू नृत्य, हिमाचली नाटी, पंजाबी नृत्य व योग प्रदर्शन के साथ ही बैंड की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुरज नेगी, उप प्रमुख मधुसूदन, डा. दिवाकर बेबनी, प्रभाकर बेबनी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित मोहन काला, प्रमिला देवी, शुभा देवी, सुषमा रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *