वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वी विद्या मंदिर हाईस्कूल जशोधरपुर में वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत करने वाले बच्चों को अवश्य सफलता मिलती है। कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें पूरी मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी व हिंदी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने देशक्ति नाटक, नंदादेवी राजजात यात्रा व योग आसन भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दौरान पढ़ाई व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष मनीष नैथानी, प्रधानाचार्य महावीर सिंह बिष्ट, विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र चंद्र डोबरियाल, जगतराम डबराल, जसपाल सिंह नेगी, पूरण चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *