शहीद मेले में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा में आयोजित तीन दिवसीय शहीद मेले के दूसरे दिन बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुगध कर दिया। इस दौरान बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें आरव, नैंसी रावत, तनिश नेगी, सोनिया, काजल व रितिक अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान पर रहे।
आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष शशि बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए उन्हें हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देश भक्ति, गढ़वाली, कुमाऊंनी सहित हिंदी गीतों पर भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व दुगड्डा से आजाद पार्क के मध्य विभिन्न वर्गों में दौड़ आयोजित की गई। प्राथमिक बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में आरव गौड़, बजरंग व आयुष और बालिका वर्ग में नैंसी रावत, आलिया व आबिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में तनिश नेगी, अनुराग भट्ट व लक्की और बालिका वर्ग में सोनिया, दीक्षा व भूमिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। जबकि, सीनियर बालिका वर्ग में काजल, आशी व अदिति नेगी और बालक वर्ग में रितिक रावत, शुभम व संदीप सिंह ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर आयोजन समिति के तमाम पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *