बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बलभद्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में अधर्म पर जीत का महापर्व दशहरा को उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के नर्सरी व एलकेजी के छात्रों ने रामायण के पात्रों का किरदार निभाया। छात्रों ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के जीवन पर आधारित शानदार नृत्य की भी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने किया। एलकेजी व नर्सरी के छात्रों ने रामायण के पात्रों का किरदार निभाते हुए आगंतुकों का स्वागत किया। तत्पश्चात प्रथम व द्वितीय कक्षा के छात्रों ने मां दुर्गा के मनमोहक रूपों को प्रस्तुत किया। तीसरी व चौथी कक्षा के बच्चों ने मर्यादा पुरूषोत्तम राम के जीवन पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को राममय कर दिया। कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने दीयों की सजावट, तोरण बनाना, मोमबत्ती की सजावट, मुखोटा, धनुष-बाण बनाए। दशहरा के पर्व पर विद्यालय के छात्रों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित गीतों की धुनों पर गरबा व डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत में विद्यालय परिसर में रामण का दहन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *