बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोहा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्नें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मनमोह लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने स्कूल के सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों को जरूरी बताया।
संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ की। इस मौके पर गढ़वाली, कुमाऊनी, हिन्दी, पंजाबी, राजस्थानी आदि गीतों पर शानदार सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नर्सरी के नन्हे-मुन्नें बच्चों ने मैंने कहा फूलों से, हिंदी गीत पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। जिसे अभिभावकों ने खूब सरहा। वहीं छात्राओं ने दैणा हुंया खोली का गणेशा हे, जौ जस देई दैणु व्हे जै ई आदि मांगल गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र पोखरियाल ने लोगों से अपनी संस्कृति, पंरपराओं, बोली-भाषा, वेशभूषा आदि को संजोने रखने पर जोर दिया। इस मौके पर शिक्षक कमल सिंह बिष्ट, संतोष गैरोला, यशोदा जदली, मनीष तोपाल, महिपाल बोरा, अनीता रतूड़ी, चेतना बहुगुणा, अमित अधिकारी, प्रीतम रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *