पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर निचले इलाकों में देखने को मिल रहा है। बुधवार को मुनस्यारी के पंच चूली, राजरम्भा, हसलिंग, छिपलाकेदार, मिलम, बुगड़ियार, कालामुनी आदि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। इससे जिले भर में शीतलहर का प्रकोप है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक पहुंच गया है। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोवर व आग का सहारा लेने को मजबूर हैं। इधर जिला मुख्यालय सहित बेरीनाग, गंगोलीहाट, झूलाघाट, अस्कोट सहित विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा देखने को मिला है।