कांग्रेस को नई ऊंचाइयां देगा चिंतन शिविर : यशपाल

Spread the love

 

हल्द्वानी। उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के नवसंकल्प चिंतन शिविर में प्रतिभाग कर रहे उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एक वीडियो बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है चिंतन शिविर कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कहा कि इस चिंतन शिविर से कांग्रेसियों के मन में एक नई उम्मीद जगी है। उनके अंदर विश्वास का संचार हुआ है। कांग्रेस ने समुचित विकास, सामाजिक न्याय, गरीबी उन्मूलन, दलित-वंचित एवं शोषित वर्गों के लिए हमेशा कार्य किया है और आगे भी करती रहेगी। आर्य ने कहा कि सोनिया गांधी सरीखे कांग्रेस के बड़े राष्ट्रीय नेताओं ने कांग्रेस के नए युग की शुरुआत की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *