चिटगल स्कूल की कायापलट में अभिभावकों के सहयोग रहा सर्वोपरि

Spread the love

गंगोलीहाट। शिक्षकों व अभिभावकों ने तहसील क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिटगल की कायापलट कर दी है। शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय भवन को आकर्षक रू प दिया गया है। इस कार्य में सहयोग करने वाले 53 अभिभावकों को गूंज संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र पंत, अध्यापक त्रिभुवन पाठक, हरीश पंडा, एसएमसी अध्यक्ष सीता देवी व अभिभावकों की पहल पर चिटगल स्कूल का सुंदरीकरण किया गया। इसमें अभिभावकों की ओर से बांस बाड़, मैदान समतलीकरण, खड़ंजा, किचन गार्डन आदि बनाया गया। अभिभावकों के इस सहयोग के लिए गूंज संस्था द्वारा डिग्निटी फॉर वर्क कार्यक्रम के तहत 53 अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से सभी अभिभावकों को 25 किलो चावल, 2 लीटर तेल व दाल के किट भी वितरित किए गए। संस्था द्वारा विशेष सहयोग के लिए रोशन राम व जगत राम को अति विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। विद्यालय परिवार द्वारा संस्था प्रमुख शैलेश खर्कवाल का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संस्था के पूरन लाल साह, प्रभात, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *