सीएमओ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की
जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी, बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्रति शनिवार आयुष्मान आरोग्य शिविरों के आयोजन के मद्देनजर सीएचओ को शनिवार के दिन अवकाश न देने के निर्देश भी दिए। अवकाश अति आवश्यक होने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संबंधित सीएचओ के आयुष्मान आरोग्य शिविर के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कर ही अवकाश प्रदान करें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक टीबी रोगियों की खोज हेतु बलगम जांच दर ओपीडी के सापेक्ष अनिवार्य रूप से अधिक से अधिक करने के निर्देश दियें। अटल आयुष्मान योजना के तहत जनपद के समस्त सरकारी अस्पतालों में लाभार्थियों को अधिक संख्या में पूरा इलाज का लाभ मिले इसके लिए निर्देशित किया गया। साथ ही जनपद के सीमांत ग्रामों के वाइब्रेट विलेज के समस्त निवासियों के आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान, वय वंदना कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिये कि उपलब्ध बजट का अधिक से अधिकतम उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में किया जाए। गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत सभी ब्लॉक को अवगत कराया गया है कि सभी चिकित्सा इकाइयों में शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने एवं राज्य स्तर पर दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष समय पर स्वास्थ्य केन्द्रो की गुणवत्ता सुधार पूर्ण करने के निर्देश किए गए। कांप्रिहेंसिव प्राइमरी हेल्थ केयर कार्यक्रम की समीक्षा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रति शनिवार आयुष्मान आरोग्य केंद्र में पीएचसी स्तर पर आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविरों की पोर्टल पर रिपोर्टिंग न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आयुष्मान आरोग्य शिविरों की नियमित व निर्धारित समय पर रिपोर्टिंग करने को कहा। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डा. वैष्णव कृष्णा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. भगवती प्रसाद पुरोहित, डा. नवीन डिमरी, डा. गौतम भारद्वाज, डा. अर्जुन सिंह रावत, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, जिला कार्यक्रम मैनेजर (डीपीएम) नरेंद्र सिंह, जिला लेखा प्रबंधक हीरा सिंह मेहरा, जिला मीडिया एवं लोक संपर्क प्रबंधक उदय सिंह रावत बीपीएम सोहन सिंह, विनय बहुगुणा, राहुल बिष्ट, अतुल गोसाई, नितिन नेगी, हर सिंह रावत, ललित जुयाल, खेम सिंह, अजय सिंह पुंडीर, आशीष सती, शिवम जोशी आदि मौजूद रहे।