चोपड़ा की महिला टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड एकेश्वर के ग्राम धरासू में आयोजित पुरुष व महिला वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान महिला मुकाबले में चोपड़ा की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ श्रद्धेय महाराज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। महिलाओं का फाइनल मुकाबला चोपड़ा और धरासू के बीच खेला गया, जिसमें चोपड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में तीन विकेट खोकर 113 रन बनाएं। वहीं, धरासू की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर मात्र 68 रन ही बना पाई। फाइनल मुकाबले में चोपड़ा ने 45 रनों से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए किरण को वूमेन ऑफ द मैच दिया गया, वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट साक्षी रही। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला एकेश्वर और धरासू के बीच खेला गया, जिसमें एकेश्वर की टीम ने 15 ओवर 106 रन बनाए। लेकिन, बारिश के कारण दूसरी टीम बल्लेबाजी नहीं कर पाई और मैच को अगले सत्र के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर लोकपाल सिंह रावत, हरिगंगा रमोला, पूरण सिंह नेगी, तीरथ सिंह चौहान, संजय सजवाण, सतराज सिंह, प्रशांत पांथरी, राय सिंह नेगी, पवन रावत, अनूप पांथरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *