चोरी के 2 टायर के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

नैनीताल। कोतवाली पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो के टायर चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश तिवारी पुत्र हरीश तिवारी निवासी मल्ला निगलाट ने बीती 27 जनवरी को बोलेरो के टायर व स्टेपनी चोरी होने की तहरीर दी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कमलेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम धारीचौड़ा बेरीनाग व लॉप संग खिमाल पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी जीआईसी पिथौरागढ़ को चोरी के 2 टायर के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि टायर बरामदगी के बाद दोनों पर धारा 411 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, गुलाब सिंह काम्बोज, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह मेहता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *