आरसीडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में क्रिसमस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोहा।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र ढौंडियाल एवं प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र ढौंडियाल ने कहा कि क्रिसमस-डे भाईचारे, प्रेम और खुशियां बांटने का त्योहार है। हमें सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सभी पर्वों को मिलजुलकर मनाना चाहिए, जिससे समाज में सौहार्द का माहौल बना रहे। इस मौके पर बच्चों ने क्रिसमस हिप हॉप डांस, जिंगल बेल्स जिंगल बेल्स, वी विश यू ए मेरी क्रिसमस, ग्रुप सॉन्ग, ए सेवियर इज बार्न, इंपॉर्टेंस पैरंट्स फॉर द चाइल्ड पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन निदा परवीन ने किया। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक सहित विद्यालय के शिक्षक शंकर बहादुर, नीलम नेगी, राहुल जुयाल, गौरव सकलानी, धर्मेन्द्र चौहान, सलोनी, रेखा रावत, उमंग शर्मा, नीरु जुयाल, प्रीति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *