बागेश्वर में धूमधाम से मनाया क्रिसमस

Spread the love

बागेश्वर। जिले में क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया गया। चर्चों एवं गिरीजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। प्रभु यीशु को याद किया गया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उनके जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। फटगली में मेले का आयोजन हुआ। रविवार की सुबह से लोगों का फटगली चर्च में आना शुरू हो गया था। चर्च में कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना और कैरोल गायन से हुआ। पादरी संजीव मसीह ने प्रार्थना करवाई। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन के बारे में बताया उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने प्रभु यीशु के जीवन की कहानी को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया और लोगों को यीशु के संदेशों की जानकारी दी। ग्राम प्रधान मनीषा आर्या ने बताया कि क्रिसमस के दिन सभी धर्मों के लोग चर्च में आते हैं और मिलजुल कर क्रिसमस मनाते हैं। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता भाष्कर तिवारी, रविंद्र सिंह, जीवन सिंह, संजय सिंह, मोहित सिंह, डेजी मसीह, किरन मसीह, नेहा सिंह, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *