क्रिसमस का उल्लास, सजे गिरजाघर

Spread the love

-नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस
-पर्व को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में दिखा उत्साह
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ईसाई समुदाय के पवित्र पर्व क्रिसमस को लेकर कोटद्वार शहर के गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। समुदाय के लोगों में क्रिसमस को लेकर उत्साह बना हुआ है। देर शाम तक गरिजाघरों में विभिन्न सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं, गुरुवार देर शाम मैथोडिस्ट चर्च व मृत्युंजय मसीह महागिरजाघर की ओर से क्षेत्र में आकर्षक झांकी भी निकाली गई।


25 दिसंबर (आज) मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम मृत्युंजय मसीह महागिरजाघर व मैथोडिस्ट चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। शाम को रोशनी से सजे गिरजाघर आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में गिरजाघर में पहुंचे हुए थे। चर्च परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था। युवा व छोटे बच्चों की ओर से विभिन्न संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कोरोना को देखते हुए चर्च में शारीरिक दूरी व मास्क का विशेष ध्यान दिया जा रहा था। वहीं, गुरुवार देर शाम गिरजाघरों की ओर से निकाली गई झांकी भी आकर्षक का केंद्र रही। झांकी के दौरान छोटे बच्चों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जा रही थी। बच्चों ने क्रिसमस गीत प्रस्तुत करते हुए एक दूसरे को बधाईयां दी।
फोटो: 7
कैप्शन: कोटद्वार में क्रिसमस की तैयारियों को लेकर सजाया गया मृत्युंजय महागिरजाघर
फोटो: 7 ए
कैप्शन :- कोटद्वार में क्रिसमस से पूर्व शहर में निकाली गई झांकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *