हर्षोल्लास के साथ मनाया क्रिसमस पर्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार शहर में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गिरजा घरों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। लोगों ने प्रार्थना कर प्रभु यीशू से अपने परिवार व देश के लिए सुख-शांति की कामना की। इस दौरान बिजनौर डायसिस के बिशप विनसेंट नेल्लाईपरम्बिल ने कहा कि प्रभु यीशू ने प्रेम का संदेश दिया था। हमें जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
क्रिसमस के मौके पर गिरजाघरों को मनमोहक तरीके से सजाया गया था। बुधवार को सुबह से ही गिरिजाघरों में क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इससे पूर्व, महा गिरिजाघर में रात्रि करीब साढ़े नौ बजे से प्रार्थना सभा शुरू हुई, जो कि करीब मध्य रात्रि के बाद तक चली। तदुपरांत केक काटकर एक-दूसरे को खिलाते हुए क्रिसमस की बधाईयां दी गई। इस मौके पर प्रभु यीशू से संबंधित भजन भी गाए गए। बिशप विनसेंट नेल्लाईपरम्बिल ने कहा कि प्रभु यीशू ने दुनिया को शांति व प्रेम का संदेश दिया। दुनिया को पाप मुक्त करने के लिए ही यीशु ने धरती पर जन्म लिया। कहा कि प्रेम की शक्ति से ही दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाया जा सकता है। हमें प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। महागिरिजाघर में यीशु के जीवन में आधारित झांकी को देखने के लिए क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस मौके पर फादर जार्ज, फीदर बीनू, फादर पीटर, फादर जीन्स, फादर बाबू जार्ज, फादर जैरिन सहित अन्य मौजूद रहे।

चर्च में हुई विशेष प्रार्थना
क्रिसमस के मौके पर बीती मध्य रात्रि मैथोडिस्ट चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पास्टर एली प्रिंस ने प्रभु ईसा मसीह के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विश्व शांति के लिए भी प्रार्थना की। इस दौरान कैरोल टीमों द्वारा संगीत की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में देवेन नैथन, राजन चाल्र्स, अरूण चाल्र्स, जगतपाल सिंह, पैट्रिक विलियम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *