क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में गुरुवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने केके कटाते हुए एक दूसरे को क्रिसमस की बधाईयां दी। इस दौरान महागिरिजाघर व मैथोडिस्ट चर्च को बेहतर रूप से सजाया गया था। चर्च में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
गुरुवार को चर्च में लोगों की सुबह से ही भीड़ उमड़ी हुई थी। महागिरिजाघर में प्रभु यीशु मसीज के जन्म पर आधारित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व, महा गिरिजाघर में रात्रि करीब नौ बजे से प्रार्थना सभा शुरू हुई, जो कि मध्य रात्रि के बाद तक चली। तदुपरांत केक काटकर एक-दूसरे को खिलाते हुए क्रिसमस की बधाईयां दी गई। इस मौके पर प्रभु यीशू से संबंधित भजन भी गाए गए। बिशप विनसेंट ने कहा कि प्रभु यीशू ने दुनिया को शांति व प्रेम का संदेश दिया। दुनिया को पापमुक्त करने के लिए ही यीशु ने धरती पर जन्म लिया। कहा कि प्रेम की शक्ति से ही दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाया जा सकता है। हमें प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। महागिरिजाघर में यीशु के जीवन में आधारित झांकी को देखने के लिए क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस मौके पर फादर सबिस्टन, फादर जार्ज, फादर मैथ्यू, फादर बीनू, फादर स्टीफन, फादर जीन्स, फादर बाबू, फादर जॉन सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने यीशु के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *