अनुग्रह आश्रम में हुई क्रिसमस पर प्रार्थना सभा

Spread the love

रुद्रपुर। क्रिसमस पर अनुग्रह आश्रम में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। मध्य रात्रि में प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया। फादर रुडोल्फ ने प्रार्थना कर खुशहाली की कामना की। इस दौरान प्रभु का गुणगणान कर दीन-दुखियों की मदद का संकल्प लिया गया। प्रभु यीशु के दिए उपदेशों के बारे में बताकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रसाद वितरण किया। अनुग्रह आश्रम को बिजली की झालरों से सजाया गया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया। यहां फादर जॉनी, सिस्टर फ्लावर, डेजी, नगेन्द्र कुमार, रोविन सोलोमन, गोल्डी, राजेश, मोहित मौजूद रहे। इधर, सितारगंज के हाथीखाना में रात में प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया। केक काटा गया। उधर, शालोम आराधनालय में आराधना की गई। पास्टर सुनील प्रसाद जग्गू ने अनुयायियों को प्रेम का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *