नागरिक मंच ने सांसद से उठाई विकास की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार शहर में मेडिकल कालेज व पीजीआई की स्थापना करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक मंच ने सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन भेजा। कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीरता से कार्य किया जाना चाहिए।
इस संबंध में मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी व महासचिव अतुल भट्ट ने प्रशासन के मध्य से सांसद अनिल बलूनी को पत्र भेजा। कहा कि स्थानीय जनता लगातार समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष कर रही है। बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई है। मंच ने कोटद्वार महाविद्यालय में रोजगार परक कोर्स प्रारंभ करने, सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर सैनिक स्कूल की स्थापना करने, लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण करने, कोटद्वार से मुंबई, कोलकत्ता, जयपुर, देहरादून के लिए रेल संचालन करने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *