नागरिक मंच ने उठाई भू-कानून व मूल निवास लागू करने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नागरिक मंच ने प्रदेश में सख्ती से भू-कानून लागू करने की मांग की है। कहा कि प्रदेश को बचाने के लिए भू-कानून व मूल निवास अति आवश्यक है। इस दौरान सदस्यों ने प्रदेश के बेहतर विकास के लिए आंदोलन चलाने का भी निर्णय लिया।
नागरिक मंच ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बताया कि पहाड़ के बेहतर विकास के लिए उत्तराखंड राज्य का गठन किया गया था। लेकिन, आज मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पहाड़ पलायन की मार झेल रहा है। प्रदेश की भूमि को लगातार बाहरी व्यक्तियों को बेचा जा रहा है। यही कारण है कि सरकारी भूमि कब्जे की प्रवृति भी बढ़ रही है। कहा कि देश के स्वतंत्र होने की तिथि से मूल निवास, स्थाई व अस्थाई निवास के मानक निर्धारित होने चाहिए। मंच ने सरकार से प्रदेश के बेहतर विकास के लिए योजनाएं तैयार करने की भी मांग उठाई। कहा कि पहाड़ में पलायन रोकने के लिए योजनाओं को गंभीरता से लागू किया जाना चाहिए। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नैथानी, महाचिव अतुल भट्ट, गोविंद डंडरियाल, हर्षवर्धन ध्यानी, विपुल उनियाल, दिनेश जुयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *