जयन्त प्रतिनिधि।
कैप्शन : नागरिक मंच ने शहर में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग की है। कहा कि जनता के हितों को देखते हुए शासन-प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
समस्या के संबंध में मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी व महासचिव अतुल भट्ट ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि गंगादत्त जोशी मार्ग, गोखले मार्ग, मालिनी मार्केट, पटेल मार्ग व स्टेशन रोड में अतिक्रमण के कारण आमजन का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर सजी दुकानों के कारण हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। पूर्व में हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम व प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाया था। लेकिन, अब तक हटाएं गए स्थानों पर पैदल चलने की भी व्यवस्था नहीं बनाई गई है। यही नहीं, नालियों को भी उनके पूर्व स्थान पर ही बनाया जा रहा है। शहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी दम तोड़ रही है। ट्रेचिंग ग्राउंड का कूड़ा लगातार खोह नदी में गिर रहा है। शहर में शौचालयों की स्थिति बदहाल होती जा रही है। लकड़ी पड़ाव में 62 बीघा अतिक्रमण चिह्रित करने के बाद भी अब तक उसे हटाया नहीं गया है। 25 लाख रुपये की लागत से नगर निगम में बनाई गई लाइब्रेरी भी बदहाल पड़ी हुई है।