नागरिक मंच ने उठाई समस्याएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नागरिक मंच ने शहर में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। कहा कि शहर में पिछले कई वर्षों से समस्याएं जस की तस बनी हुई है।
व्यापार मंडल सभागार में मंच की बैठक आयोजित की गई। सदस्यों ने कण्वाश्रम का बेहतर विकास, मेडिकल कालेज, केंद्रीय विद्यालय, लालढांग-चिल्लरखाल मोर मार्ग, बस अड्डा निर्माण सहित कई मुख्य समस्याओं पर चर्चा की। सदस्यों ने कहा कि नागरिक मंच लगातार जन समस्याओं को उठा रहा है। बाजवूद इसके समस्याएं जस की तस बनी हुई है। कोटद्वार से बंद रेलवे सेवाएं भी अब तक बहाल नहीं की गई हैं। संगठन ने पुलिस से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही रेहड़ी-ठेलियों के पंजीकरण की मांग उठाई। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नैथानी, महासचिव अतुल सिंह, पूरर्ण ंसह रावत, र्गोंवद डंडरिया, प्रवेश नवानी, हरीश मेंदोला, दिनेश जुयाल, सुबोध देवरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *