आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निकाय कार्मिकों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर निगम के कार्मिकों ने गेट मीटिग कर मुख्य गेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने एक मांग पत्र मेयर रामपाल सिंह को सौंपा। आगाह किया कि यदि जल्द ही शासन-प्रशसन ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष परवेज और महामंत्री राम सिंह की मौजूदगी में नगर निकाय कर्मचारियों ने गेट पर एक मीटिंग की और आंदोलन की रणनीति बनाकर सांकेतिक प्रदर्शन कर रोष जताया। कहा कि पिछले लंबे समय से निकाय कर्मचारी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। नगर महामंत्री राम सिंह ने बताया कि गेट मीटिंग के दौरान शुक्रवार तक गेट के बाहर एक घंटे का धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 13 सितंबर को सभी निकायों पर कर्मचारी सामूहिक अवकाश करेंगे। बावजूद सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया तो 16 से 18 सितंबर तक आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। इस मौके पर धीरज कुमार, समशुद्दीन, ललित कुमार, मीना देवी, अमिता देवी, एमडी पांडेय, राज कुमार, विजय कुमार, राहुल सिंह, दीपा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *