कोटद्वार शहर में चलवाई जाएं सिटी बस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शिकायत के बाद भी कोटद्वार शहर में सिटी बस नहीं चलवाने पर उत्तराखंड विकास समिति ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि जनता के हित को देखते हुए जल्द से जल्द इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।
इस संबंध में समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। बताया कि वर्तमान में सरकार ने परिवहन निगम को कई बसें उपलब्ध करवाई हैं। यही नहीं कोटद्वार से मसूरी के लिए भी बस संचालन शुरू हो रहा है। लेकिन, कोटद्वार में लगातार बढ़ रही आबादी के बाद भी सिटी बस चलवाने की सुध नहीं ली जा रही है। कहा कि भाबर स्थित सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में सैकड़ों युवा काम करते हैं, जो दूर-दूर से अपना किराया लगाकर फैक्ट्री तक पहुंचते हैं। यदि सिटी बस का संचालन किया जाता है तो इन्हें काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जानकी बल्लभ मैंदोला, सचिव विपुल उनियाल, दुर्गा प्रसाद, पूरन सिंह रावत, जेके बड़थ्वाल, सवित्री रावत, एमएस बड़थ्वाल, एमएस उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *